साल का पहला सूर्यग्रहण आज…148 साल बाद बन रहा यह संयोग
नई दिल्ली.10 जून को ज्येष्ठ अमावस्या पर इस साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। भारतीय समयानुसार यह सूर्य ग्रहण दोपहर एक बजकर 42 मिनट से शुरू होगा जो शाम छह बजकर 41 मिनट तक चलेगा। सबसे अहम बात यह है कि यह सूर्यग्रहण भारत के अधिकांश हिस्सों में नहीं देखा जा सकेगा। भारत में यह सूर्य ग्रहण केवल लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंशिक तौर पर दिख सकता है। इन जगहों पर भी सूर्यास्त के समय दिखेगा।वैसे इस सूर्यग्रहण को उत्तर पूर्व अमेरिका, यूरोप, उत्तर एशिया और उत्तरी अटलांटिक महासागर में देखा जा सकेगा।धार्मिक तौर पर देखें तो इसी दिन वट सावित्री व्रत , शनि जयंति और ज्येष्ठ अमावस्या भी है। शनि जयंति पर ग्रहण का योग 148 साल बाद बन रहा है।

No comments