Breaking News

पुणे की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 15 की मौत..कई मजदूर फंसे

 पुणे. यहां सैनेटाइजर बनाने वाली एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में 13 महिलाएं और  2 पुरुष कर्मचारियों सहित 15 की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या और भी ज्यादा हो सकती है। वहीं कई मजदूर अभी फैक्ट्री के अंदर फंसे हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही फायर विभाग की 5 गाड़ियां और दमकल टीम मौके पर पहुंच चुकी है। आग इतनी भयंकर है कि उस पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था।

No comments