Breaking News

पहले एटीएम में धमाका किया….फिर 35 लाख रू. लेकर हुए फरार

पुणे. यहां चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है। पिंपरी-चिंचवड़ में बुधवार की सुबह चोरों ने पहले एटीएम मशीन में बारूद से धमाका किया और फिर 35 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। धमाका इतना तेज़ था कि एटीएम मशीन के परखच्चे उड़ गए। धमाके की खबर सुनते ही मौके पर पुलिस और बम निरोधक दस्ता पहुंच गया। मामले की जांच जारी है।

किसी  इंसान को घायल होने की कोई खबर नहीं है। पुलिस द्वारा खंगाले गए सीसीटीवी फुटेज में लुटेरे जिस तरह से चोरी और एटीएम में धमाका कर लूट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं उसको देखकर लगता है कि ये गैंग पुणे और इसके आसपास के इलाके में सक्रिय हो रहा है।


No comments