महंगाई की मार : 73.5 रुपये महंगा हो गया LPG गैस सिलेंडर
नई दिल्ली. 1 तारीख को ही आम आदमी को झटका लगा है। सरकारी कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमतें 73.5 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ा दी हैं। इस महीने सिर्फ कॉमर्शियल गैस की कीमतों में ही बढ़ोत्तरी की गई है।घरेलू रसोई गैस की कीमतें जस की तस बनी हुई हैं।
राजधानी दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 1,500 रुपये से बढ़कर 1623 रुपये प्रति सिलेंडर गए हैं। 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमतें पिछले महीने वाली ही लागू रहेंगी। जुलाई महीने में तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर 25.50 प्रति सिलेंडर का इजाफा किया था।
दिल्ली में 14.2 किग्रा बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 834.50 रुपये हैं। इसके अलावा कोलकाता में गैस सिलेंडर का भाव 861 रुपए, मुंबई में 834.50 रुपए और चेन्नई में 850.50 रुपए प्रति सिलेंडर है।

No comments