Breaking News

भंसाली की 'बैजू बावरा' से रणबीर आउट

 फिल्म ‘ बैजू बावरा’ में बैजू बावरा का  किरदार निभाने के लिए रणबीर कपूर काफी कंफ्यूजन में हैं।  इस सिलसिले में उन्होंने भंसाली से मिलकर इस फिल्म को करने  से मना कर दिया है। 

रणबीर ने साफ कहा कि वे बैजू बावरा को लेकर श्योर नहीं हो पा रहे हैं। इसके अवाला वे धर्मा प्रोडक्शन के दूसरे प्रोजेक्ट को लेकर भी काफी कंफ्यूज्ड हैं। रिपोर्ट के अनुसार, रणबीर, भंसाली के साथ काम करने के इच्छुक नहीं है। इसका कारण फिल्म 'सांवरिया' है। 

इस फिल्म को लेकर रणबीर का भंसाली के साथ अच्छा एक्सपीरियंस नहीं है। तो ज्यादा संभावनाएं हैं कि रणबीर इस प्रोजेक्ट से बाहर हो सकते हैं। हालांकि, अभी कुछ भी पेपर पर लॉक नहीं हुआ था। रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में एक्टर कार्तिक आर्यन और भंसाली को एक साथ स्पॉट किया गया था। इससे ये कयास लगाए जा रहे हैं कि रणबीर को इस फिल्म में कार्तिक रिप्लेस करेंगे।

No comments