Breaking News

IPS परमबीर सिंह समेत 6 पुलिसकर्मियों खिलाफ FIR दर्ज

 

मुंबई.  दक्षिणी मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस थाने में आईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह व अन्य 5 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिसमें आरोप है कि साठगांठ कर बिल्डर के खिलाफ कुछ मामलों को वापस लेने की एवज में उससे 15 करोड़ रुपये मांगे गए थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने इस मामले का अधिक विवरण नहीं दिया। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में बिल्डर के दो साझेदारों सुनील जैन एवं संजय पूर्णिमा को मामले में गिरफ्तार किया गया है।. 

No comments